सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्षा बंधन दिन एवं शुभ महूर्त 2020 / Raksha Bandhan Date and Shubh Muhurat 2020

  रक्षा बंधन दिन एवं शुभ महूर्त २०२० / Raksha Bandhan Date and Shubh Muhurat 2020




रक्षा बंधन भारत वर्ष का एक ऐसा त्यौहार जो की भाई बहनो के रिश्तो में प्यार भरता है   प्रत्येक वर्ष बहन अपने भाई के कलाई पे पवित्र सूत्र बांधने के लिए इस दिन का इंतजार करती हैं , जिसे हम रक्षा बन्धन कहते है। यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन का त्यौहार  पुरे भारत वर्ष में मनाया जाने वाला त्यौहार है। जो की मुख्यतः हिन्दूओ का त्यौहार कहलाता है।


रक्षाबंधन को मनाये जाने की बहुत सी कथाये प्रचिलित है। अगर हम इतिहास में जाएँ,जहां से इस त्यौहार की शुरुआत हुई तो हम ये जानेंगे कि ये त्यौहार भाई और बहन का हो कर, युद्ध में जीत होने के उद्देस्य से मनाया गया था। हिन्दू पुराणों के अनुसार जब देव और दानवो के मध्य भीषण युद्ध हुआ, जो की १२ वर्षो की अवधि तक चला जिसके उपरांत दानवो की जीत हुई.दानवो ने सिर्फ देवराज इंद्र का सिंघाषण उनसे जीत लिया इसके साथ ही उन्होंने तीनो लोको में अपना स्वामित्व भी जमा लिया क्यूंकि इंद्र हार चुके थे तो वे देव गुरु बृहस्पति के पास परामर्श लेने पहुंचे देव गुरु ने उन्हें मंत्र दिया और उन्हें बतलाया की ये मंत्र तुम्हारी असुरो से बचाव करेगा। देव गुरु ने जिस वक़्त ये मंत्र देवराज इंद्र को दिया वह श्रावण पूर्णिमा का दिन था। मंत्रो के उच्चारण करने के साथ में ही देव गुरु उनके कलाई पे सूत्र भी बांध रहे थे। देव गुरु से मंत्र लेने के बाद देवराज में इतनी शक्तिया गयी कि उन्होंने दानवो को हराकर उनसे अपनी राज गद्दी वापस छीन ली। 

जन्माष्टमी 2020 कब है  ? जब जन्मांष्टमी दो दिन हो तो किस दिन व्रत रखना चाहिए?... 

अगर हम आज के वक़्त की बात करे तो यह त्यौहार भाई और बहनो के बिच में प्यार को बढ़ने का त्यौहार है , जिसमे एक तरफ भाई अपनी बहिन की रक्षा करने का वचन देता है तो दूसरी तरफ बहन अपने भाई के लम्बी उम्र के लिए भगवान् से कामना करती है। इस दिन , बहने अपने भाई के कलाई पर रेशम का धागा बांधती है जो सिर्फ धागा नहीं रह जाता , क्यूंकि वह तो उसके प्यार का एक पवित्र सूत्र है जो उसके और भाई बहन के बीच में कोई भी नाराजगी को समाप्त कर देती है, अपनों  के बीच में कोई नाराजगी बड़ी नहीं रह जाती और ऊपर से मिठाई मानो जैसे रिश्तों के बीच की करवाहट ही मिट गई हो।





इस बार रक्षाबंधन का त्योहार  03 अगस्त दिन मंगलवार  के दिन मनाया जाएगा,इस रक्षा बंधन में बहने अपने भाई को सुबह 09:28 से रात्रि 9:17  तक राखी बांध सकती हैं। 



Rakshabandhan-kab-hai?
अपने भाइयो के लिए राखी खरीदती  हुई  एक महिला।  



रक्षा बंधन दिन एवं शुभ महूर्त  २०२० /
Raksha Bandhan Date and Shubh Muhurat 2020


रक्षा बंधन :- 03 अगस्त दिन मंगलवार   


 राखी बांधने का समय- प्रात:- 09:28 से रात्रि 9:17

अपराह्न मुहूर्त:-  दोपहर 01|:48 से  शाम 4: 29 तक 

पूर्णिमा आरम्भ-    रात्रि  09:28 (02अगस्त  )से

पूर्णिमा समाप्त-   रात्रि   09:28 (03 अगस्ततक 

 

रक्षा बंधन दिन एवं शुभ महूर्त  २०२० /
Raksha Bandhan Date and Shubh Muhurat 2020






Raksha Bandhan:- Monday, August 03, 2020

Thread Ceremony Time - 09:28 AM to 09:17 PM
Duration - 11 Hours 49 Mins

AparahnaTime/Rakhi Muhurat- 01:48  PM to 04:29 PM
Duration - 02 Hours 41 Mins

Purnima (Full moon )  Begins - 09:28 PM on Aug 02, 2020

Purnima  (Full moon) 
Ends - 09:28 PM on Aug 03, 2020





टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान् शिव कौन हैं ?, भगवान् शिव का स्वरुप कैसा है ? / Bhagwaan Shiv kaun hai ? Bhagwaan Shiv Ka Swaroop Kaisa hai?

  शिव की पूजा का महत्व, शिव कौन है ?, भगवान्   शिव को शम्भू क्यों कहा जाता है ? भगवान् शिव जब किसी जीव का  संहार करते हैं, तो वह  महाकाल बन जाते हैं, यही शिव महामृत्युंजय बनकर  उस प्राणी  का  रक्षा भी करते हैं, तो शंकर बनकर जीव का भरण-पोषण भी करते हैं, रूद्र बनकर महाविनाश लीला भी करते हैं, तो आशुतोष बनकर हर किसी की मनोरथ पूरी करते है और तो और  नीलकंठ बन कर विष पी जाते है ताकि सृष्टि बचीं रह, स्वयं शिव ही ब्रह्मा और विष्णु के रूप में एक हो  कर देवो के देव महादेव बन जाते हैं।  भगवान शिव को शम्भू क्यों कहा जाता है ? भगवान शिव को शंभू इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह स्वयं-भू है अर्थात उनके जन्म का कोई प्रमाण ही  नहीं है वे तो निर्जन्म है.  भगवान् शिव का निराकार स्वरुप  भगवान शिव की उत्पत्ति कैसे हुई ? भगवान शिव अनंत अविनाशी है, जिनका ना तो कोई आरंभ है और ना ही कोई अंत है, भगवान् शिव वह हैं जो काल के बंधन से मुक्त हैं ,जन्म और मृत्यु उनसे है ,आप खुद ही सोचिए जो खुद ही सृष्टि के संहारक हैं,भला उनका जन्म और मृत्यु कैसे हो सकता है जिनके द्वारा यह सारी सृष्टि बनाई गई

Ganesh Chaturthi 2022 Chauth Chandra or Chaurchan Puja / गणेश चतुर्थी एवं चौरचन पर्व

Ganesh Chaturthi 2022 Chauth Chandra or Chaurchan Puja  / गणेश चतुर्थी  एवं चौरचन पर्व  गणेश  चतुर्थी को भगवान गणेश की जयंती के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर, भगवान गणेश को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास  के शुक्ल पक्ष के समय  हुआ था। वर्तमान में गणेश चतुर्थी का यह पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार  अगस्त या सितंबर के महीने में मनाया जाता  है।  भगवान् श्री गणेश।   गणेश चतुर्थी  हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है यह महाराष्ट्र का मुख्य पर्व भी  है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान् श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा करते  है। भगवान् गणेश जी का मंत्र :- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Chauth Chandra or Chaurchan Puja/   चौरचन पर्व                                                   चौरचन पूजा।     मिथिला क्षेत्र  में लोग इस दिन को 

Most Haunted Places in Delhi/दिल्ली की बेहद डरावनी जगहें।

Most Haunted Places in Delhi/दिल्ली की  बेहद डरावनी जगहें।  अगर आप दिल्ली में  रहते है और किसी हॉन्टेड़ जगहों  पर जाना  चाहते है लेकिन आपके पास इतना पर्याप्त  समय नहीं है की आप भानगढ़ जैसी जगहों पर जा सके , तो सोचिये मत क्यूंकि आपकी अपनी दिल्ली में भी बहुत सी  ऐसी जगह है जहा पर जाकर आपको बिलकुल ऐसा ही अनुभव होगा जैसा की किसी और ड़रावनी  जगहों पर अक्सर होता है।  अब आप यही सोच रहे होंगे की दिल्ली जैसे भीड़ भर वाले शहर  में ऐसी कोन सी डरावनी जगह है ?, भारत की राजधानी नई दिल्ली अपने आप में बेहद खास और खगूबसूरत है , और इसे  खास बनता है इसका पुराण इतिहास , अब देर न करते हुए चलते है आपके साथ उन्ही डरावनी जगहों पर।  १. खुनी नदी Khooni Nadi, Rohini खूनी नदी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित है। लोग ऐसा मानते है की जब कोई व्यक्ति इस नदी के आस पास या फिर नदी में जाता है तो ये नदी उसे अपनी तरफ खींच लेती है या फिर यूँ कहे की उसे अपनी रहस्यमयी शक्तियों से लील (निगल) लेती है। कई लोगों का ये कहना है की बहुत से लोगो ने  अपनी जान कुछ इसी तरह से ही गावं दी है । और जब लोग बाद में  देख