सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Chhath pooja 2019 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छठ पूजा तारीख / Chhath Puja Date 2020

छठ पूजा तारीख / Chhath Puja Date 2020  भारत में सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है छठ। मूलत: सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। छठ पूजा 2020 चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है।छठ  एक प्रमुख  हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारतके बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। प्रायः हिन्दुओं द्वारा मनाये जाने वाले इस पर्व को इस्लाम सहित अन्य धर्मावलम्बी भी मनाते देखे गये हैं। धीरे-धीरे अब यह त्योहार प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विश्वभर में प्रचलित हो चूका है।   छठ पूजा सूर्य और माँ षष्ठी  को समर्पित है जिसमे  कोई मूर्तिपूजा शामिल नहीं है। छठ पर्व  चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी  से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, और  अर्घ्य देना शामिल है।