सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली के प्रमुख हिन्दू मंदिर /Famous temples in delhi


अगर आप हिन्दू धर्म से जुड़े हुए  है तो आपको इन पांच मंदिरो के बारे में जानकारी  रखनी चाहिए या आप कभी दिल्ली आना चाहते है तो इन मंदिरो में घूम सकते है यह सारे मंदिर आपका मन आसानी से मोह लेंगे।


१. अक्षरधाम मंदिर :- ये मंदिर दिखने में बेहद ही  खूबसूरत है , इस को पास स  देखने के की बात ही कुछ और है।  अक्षरधाम मन्दिर को गुलाबी, सफेद संगमरमर और बलुआ पत्थरों से  बनाया गया है। इस मंदिर को बनाने में स्टील, लोहे और कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस बात का ध्यान जरूर रखे की यह मंदिर सोमवार को बंद रहता है
Akshardham-Temple-Delhi

Akshardham Temple, Delhi


प्रवेश :- मंदिर में प्रवेश फ्री है लेकिन अंदर जाने के अलग-अलग चार्ज हैं।

मंदिर में अंदर जाने के लिए कुछ विशेष नियम भी बने हैं। प्रवेश करने के लिए ड्रेस कोड भी बना है। आपके कपड़े कंधे और घुटने तक ढके होने चाहिए। अगर आपने ऐसे कपड़े नहीं पहने हैं तो आप यहां 100 रुपये में कपड़े किराए पर भी ले सकते हैं।
कैसे पहुंचे :- समीप मेट्रो - अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन। 




२..इस्कॉन मंदिर :-  यह मंदिर भगवान कृष्ण का प्रमुख़ मंदिर है  दक्षिणी नई दिल्ली  के संतनगर, निकट नेहरू प्लेस  के पास स्थित है। यह इस्कॉन समाज का मंदिर है। 

ISCKON-Temple,Delhi

ISCKON Temple,Delhi

प्रवेश :-मंदिर में प्रवेश निशुल्क है अगर आप संग्रहालय में जाना चाहते है तो उसके लिए आपको नियमानुसार राशि देनी होगी।
कैसे जाए :- निकटम बस स्टॉप नेहरू प्लेस है , यदि आप मेट्रो से जायेंगे तो भी आपको नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन जाना पड़ेगा। 





३. काल्काजी मंदिर :-यह मंदिर दिल्ली के कालकाजी में स्थित है जो की माँ कालका के नाम से ही जाना जाता है,यह मंदिर कालका देवी, देवी शक्ति या दुर्गा के अवतारों में से एक को समर्पित है।
Maa-kalka-ji-Mandir

Maa Kalka ji



प्रवेश :- मंदिर में प्रवेश निशुल्क है।

कैसे पहुंचे :- अगर आप बस से मंदिर तक आना चाहते है तो आपको पहले नेहरू प्लेस बस टर्मिनल आना पड़ेगा इसके बाद यहाँ  से कालकाजी मंदिर की दुरी कुछ क़दमों की है ,और यदि आप मेट्रो से आना चाहते है तो आपको कालकाजी मेट्रो स्टेशन आना पड़ेगा। 



४. छतरपुर मंदिर :- यह मंदिर दक्षिण दिल्ली में आता है। यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। यह वास्तुकला की दृष्टि से  एक अद्भुत मंदिर है, माँ  कात्यायनी की मूर्ति एक बडेसे से भवन में स्थापित की गयी है माँ की मूर्ति  को हमेशा भव्य कपडे, सोने और सुन्दर फूलो के हार से सजाया जाता  है। नवरात्रि के दिनों में तो यहाँ पर हजारों भक्तों की भीड़ लगी रहती है


Chhattarpur-Temple-Delhi

Chhattarpur Temple





प्रवेश :- मंदिर में प्रवेश निशुल्क है 
कैसे पहुंचे :- समीप मेट्रो- छतरपुर मेट्रो स्टेशन। 


५.झंडेवाली मंदिर :- यह मंदिर  दिल्ली के मध्य करोलबाग़ में स्थित है, अरावली पर्वत की श्रृंखलाओं के समीप दिल्ली के मध्य में स्थित झंडेवाला देवी मंदिर का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। 
Famous-temples-in-Delhi
Jhande wali Mata Mandir 

प्रवेश :-  मंदिर में प्रवेश निशुल्क है 
कैसे पहुंचे :- समीप  मेट्रो - झंडेवालान मेट्रो स्टेशन। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान् शिव कौन हैं ?, भगवान् शिव का स्वरुप कैसा है ? / Bhagwaan Shiv kaun hai ? Bhagwaan Shiv Ka Swaroop Kaisa hai?

  शिव की पूजा का महत्व, शिव कौन है ?, भगवान्   शिव को शम्भू क्यों कहा जाता है ? भगवान् शिव जब किसी जीव का  संहार करते हैं, तो वह  महाकाल बन जाते हैं, यही शिव महामृत्युंजय बनकर  उस प्राणी  का  रक्षा भी करते हैं, तो शंकर बनकर जीव का भरण-पोषण भी करते हैं, रूद्र बनकर महाविनाश लीला भी करते हैं, तो आशुतोष बनकर हर किसी की मनोरथ पूरी करते है और तो और  नीलकंठ बन कर विष पी जाते है ताकि सृष्टि बचीं रह, स्वयं शिव ही ब्रह्मा और विष्णु के रूप में एक हो  कर देवो के देव महादेव बन जाते हैं।  भगवान शिव को शम्भू क्यों कहा जाता है ? भगवान शिव को शंभू इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह स्वयं-भू है अर्थात उनके जन्म का कोई प्रमाण ही  नहीं है वे तो निर्जन्म है.  भगवान् शिव का निराकार स्वरुप  भगवान शिव की उत्पत्ति कैसे हुई ? भगवान शिव अनंत अविनाशी है, जिनका ना तो कोई आरंभ है और ना ही कोई अंत है, भगवान् शिव वह हैं जो काल के बंधन से मुक्त हैं ,जन्म और मृत्यु उनसे है ,आप खुद ही सोचिए जो खुद ही सृष्टि के संहारक हैं,भला उनका जन्म और मृत्यु कैसे हो सकता है जिनके द्वारा यह सारी सृष्टि बनाई गई

Ganesh Chaturthi 2022 Chauth Chandra or Chaurchan Puja / गणेश चतुर्थी एवं चौरचन पर्व

Ganesh Chaturthi 2022 Chauth Chandra or Chaurchan Puja  / गणेश चतुर्थी  एवं चौरचन पर्व  गणेश  चतुर्थी को भगवान गणेश की जयंती के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर, भगवान गणेश को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास  के शुक्ल पक्ष के समय  हुआ था। वर्तमान में गणेश चतुर्थी का यह पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार  अगस्त या सितंबर के महीने में मनाया जाता  है।  भगवान् श्री गणेश।   गणेश चतुर्थी  हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है यह महाराष्ट्र का मुख्य पर्व भी  है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान् श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा करते  है। भगवान् गणेश जी का मंत्र :- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Chauth Chandra or Chaurchan Puja/   चौरचन पर्व                                                   चौरचन पूजा।     मिथिला क्षेत्र  में लोग इस दिन को 

Most Haunted Places in Delhi/दिल्ली की बेहद डरावनी जगहें।

Most Haunted Places in Delhi/दिल्ली की  बेहद डरावनी जगहें।  अगर आप दिल्ली में  रहते है और किसी हॉन्टेड़ जगहों  पर जाना  चाहते है लेकिन आपके पास इतना पर्याप्त  समय नहीं है की आप भानगढ़ जैसी जगहों पर जा सके , तो सोचिये मत क्यूंकि आपकी अपनी दिल्ली में भी बहुत सी  ऐसी जगह है जहा पर जाकर आपको बिलकुल ऐसा ही अनुभव होगा जैसा की किसी और ड़रावनी  जगहों पर अक्सर होता है।  अब आप यही सोच रहे होंगे की दिल्ली जैसे भीड़ भर वाले शहर  में ऐसी कोन सी डरावनी जगह है ?, भारत की राजधानी नई दिल्ली अपने आप में बेहद खास और खगूबसूरत है , और इसे  खास बनता है इसका पुराण इतिहास , अब देर न करते हुए चलते है आपके साथ उन्ही डरावनी जगहों पर।  १. खुनी नदी Khooni Nadi, Rohini खूनी नदी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित है। लोग ऐसा मानते है की जब कोई व्यक्ति इस नदी के आस पास या फिर नदी में जाता है तो ये नदी उसे अपनी तरफ खींच लेती है या फिर यूँ कहे की उसे अपनी रहस्यमयी शक्तियों से लील (निगल) लेती है। कई लोगों का ये कहना है की बहुत से लोगो ने  अपनी जान कुछ इसी तरह से ही गावं दी है । और जब लोग बाद में  देख